रिषिकेष, अक्टूबर 1 -- Rishikesh News: लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल 24 अक्टूबर को दीपावाली मेला और ऑटो एक्सपो आयोजित कर रहा है, जिसमें नृत्य, गायन, मेहंदी और मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता आयोजित होगी। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मेले में झूले-चरखी और व्यंजन के स्टॉल भी लगेंगे। प्रतियोगिताओं के लिए ऑडिशन आठ अक्टूबर को होंगे। रेलवे रोड स्थित एक होटल में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में क्लब अध्यक्ष ऋषभ जैन यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेला शहर में हरिद्वार रोड स्थित श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस में आयोजित होगा। शाम को मेले का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों की प्रस्तुति के बाद रात दस बजे लक्की ड्रा निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लायंस क्लब 24 अक्तूबर को ...