रिषिकेष, सितम्बर 3 -- Rishikesh News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, सीवर, पेयजल, विद्युत एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। गुरूवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में हरिपुर कला के जनप्रतिनिधियों ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने हरिपुर कला क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। साथ ही भगत सिंह कॉलोनी में स्वीकृत एक अन्य विकास योजना के लिए भी धन्यवाद दिया।क्षेत्रवासियों ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता को सुविधाएं म...