Rishikesh News: ऋषिकेश और डोईवाला में तीन भवन सील
रिषिकेष, अगस्त 31 -- Rishikesh News: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में नियम विरूद्ध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण की टीम ने मनीराम रोड पर स्वीकृत मानचित्र का उल्लंघन करने पर जय प्रकाश के निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। निर्मल ब्लॉक-बी में भी ओम प्रकाश पना के भवन का पास नक्शे के इतर निर्माण पर भवन को सील किया गया। इसी क्रम में टीम ने डोईवाला में दुधली रोड पर चांदमारी निवासी अनिल पांचाल विश्वकर्मा के बिना मानचित्र के निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश और डोईवाला में तीन भवन सील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.