रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार को ऋषिकेश में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग का मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. अग्रवाल ने पार्किंग परिसर में नगर निगम के हिस्से में पूजा स्थल की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने वहां हॉल निर्माण की जानकारी दी। इस पर डॉ. अग्रवाल ने हॉल के साथ मंदिर का निर्माण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को पूजा-अर्चना के लिए उचित स्थान मिल सके। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मल्टी-स्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अध...