रिषिकेष, नवम्बर 16 -- Rishikesh News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण के लिए खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए सत्तीवाला क्षेत्र में स्वीकृत उपखनिज भंडारण का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित भंडारण का रवन्ना पोर्टल निलंबित कर दिया गया। सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तेलीवाला में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। विभाग ने वाहन पर 24 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...