रिषिकेष, सितम्बर 1 -- Rishikesh News: रोटरी ऋषिकेश क्लासिक ने देवभूमि उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली देवभूमि की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को रेलवे मार्ग स्थित नीरज भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं परिश्रम, अनुशासन और संकल्प के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह युवाओं को नई प्रेरणा देते हैं तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली देवभूमि की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

सम्मानित प्रतिभाएँ कार्यक्रम ...