रिषिकेष, सितम्बर 30 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट,संवाददाता। डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत गडूल के ईठारना गांव में सड़क के डामरीकरण में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंबे समय से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे ग्रामीणों ने जल्द ही काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों की नाराजगी ग्रामीणों की नाराजगी की जानकारी मिलने पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कहा कि सड़क की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार डामरीकरण की मांग किए जाने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है।

आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि अगर जल्द ही डामरीकरण का काम शुरू नहीं किया गया तो वह आंदोल...