रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: गडूल ग्राम पंचायत के इठारना में शनिवार को सड़क डामरीकरण कार्य का मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सड़क का काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। वहीं, ग्राम प्रधान स्वीटी रावत, बीडीसी सदस्य रविंद्र सिंह रावत और सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र रावत सहित ग्रामीणों ने 15 नवंबर तक डामरीकरण कार्य पूरा करने की मांग की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी विनय बोरा ने बताया कि सड़क का डामरीकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...