रिषिकेष, सितम्बर 28 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी क्षेत्रों में आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार में जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। सोमवार को मालवीय नगर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मौके पर भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, निर्मला उनियाल, राजेश्वरी कंडवाल, सुनील उनियाल, ममता सकलानी, पूनम डोभाल, पूजा गौड़, ज्योति राजभर, ज्ञानवती, विवेक चतुर्वेदी, बरकत अली आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...