रिषिकेष, जुलाई 27 -- Rishikesh News: नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड नंबर-2 आर्य नगर नुन्नावाला में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। रविवार देर रात जंगल किनारे रह रहे स्थानीय निवासी एवं पशुपालक गुज्जर मस्तू की गाय पर गुलदार ने हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Almora News: गुलदार ने गाय को बनाया निवाला यह भी पढ़ें- Almora News: गुलदार ने गाय को बनाया निवाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...