रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व निदेशक (कार्मिक) डॉ. एसके बिस्वास ने अपनी दिवंगत पत्नी समिता बिस्वास की स्मृति में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के तीन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। लगातार चौथे वर्ष विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी गई है। इसका उद्देश्य मेधावी छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी पढ़ाई में सहयोग करना है। विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य एसएस भंडारी ने समिता बिस्वास के जीवन से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि डॉ. बिस्वास प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को उनकी स्मृति में शहर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देते हैं। इस वर्ष कक्षा 12 के छात्र आदविक चौहान को नौ हजार रुपये, जबकि कक्षा 10 की छात्रा अदिति चमोली और छात्र मोहम्...