Rishikesh News: आईडीपीएल में चरस का सौदागर गिरफ्तार
रिषिकेष, अगस्त 2 -- Rishikesh News: नशा तस्करी की रोकथाम को पुलिस ने नियमित चेकिंग अभियान में आईडीपीएल से एक चरस तस्कर दबोच लिया। तलाशी में आरोपी से पुलिस को 515 ग्राम चरस मिली। पूछताछ में आरोपी की पहचान रोहित नाथ निवासी कालेकीढाल, ऋषिकेश के रूप में हुई। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बीते शनिवार की रात चेकिंग में आरोपी आईडीपीएल स्थित लेडिज क्लब के रास्ते पर पकड़ा गया। आरोपी ने कालेकीढाल क्षेत्र के एक व्यक्ति से चरस खरीदकर बेचने की बात कही है, जिसके आधार पर संबंधित व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.