रिषिकेष, अक्टूबर 31 -- Rishikesh News: लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मुनिकीरेती में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पुलिस थाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिए संबोधन को लाइव सुना। आईजी ने कहा कि राज्य में एकता दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। कोतवाली, थानों और चौकियों में भी विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ एकता का संकल्प दोहराया गया है। आईजी ने युवाओं से आग्रह किया कि वह प्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प को भी साकार करने में पुलिस का सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सरदार...