रिषिकेष, सितम्बर 10 -- Rishikesh News: राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय प्रतीतनगर के मुख्य द्वार पर पिछले करीब एक सप्ताह से पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है। मुख्य मार्ग पर पानी फैला होने से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतीतनगर स्थित चिकित्सालय में रोजाना करीब 80 बुजुर्ग, महिलाएं और असहाय मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मुख्य द्वार पर पानी जमा होने के कारण उनके फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी मनोहर लाल ध्यानी ने बताया कि पेयजल लाइन में एक सप्ताह से लीकेज है। इससे कीमती पेयजल बर्बाद होने के साथ ही राहगीरों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी विनय कुड़ियाल ने बताया कि लीकेज की समस्या के संबंध में पेयजल ...