रिषिकेष, सितम्बर 2 -- Rishikesh News: नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला क्षेत्र को स्मार्ट बनाने की कवायद अब परवान चढ़ती नजर आने लगी है। आगामी अर्द्धकुंभ से पूर्व पालिका क्षेत्र में कई मुख्य योजनाओं और विकास कार्यों को संपादित किया जाएगा। जिसके लिए पालिका प्रशासन ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर होने वाले कार्यों पर चर्चा की। बुधवार को मुनिकीरेती स्थित नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने विभिन्न विभागों के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पालिकाध्यक्ष बिजल्वाण ने निकाय क्षेत्र में संपादित होने वाले विकास कार्यों हेतु सभी विभागों के अधिकारियों से आपसी सामंजस्य व जनसुविधा के दृष्टिगत कार्य करने के लिए कहा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसी माह पालिका क्षेत्र म...