रिषिकेष, जुलाई 25 -- Rishikesh News: श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें नवनियुक्त छात्र-प्रतिनिधियों को पदभार सौंपे गए और उन्हें उनके पद की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। शनिवार को छिद्दरवाला स्थित श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित अलंकरण समारोह शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई। इसके बाद चयनित छात्र-छात्राओं को औपचारिक रूप से बैज और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और उन्हें उनके पदों की शपथ दिलाई गई। जिसमें हेड बॉय का पद अर्जुन रावत, हेड गर्ल का पद प्रियांशी पोखरियाल, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय निश्चेय क्षेत्री, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल सुहानी शर्मा, नानक सदन हाउस कैप्टेन का पद श्रेया नेहरू सदन हाउस कैप्टेन का पद अनुष्का चौहान, टैगोर सदन हाउस कैप्टेन का पद वैष्णवी पुन व कबीर सदन हाउस कैप्टेन का ...