नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- Ripe Mango vs Raw Mango: गर्मियों का सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में छा जाता है। शुरुआत में कच्चे आम आते हैं और फिर पके हुए आम, दोनों ही लोगों को खूब पसंद होते हैं। कच्चे आम से पना, गलका, अचार और चटनी बनाई जाती है, जबकि पके आमों को लोग बड़े चाव से खाते हैं या फिर इसका शेक बनाकर पीते हैं। ज्यादातर लोग पका आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा और पका आम दोनों में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद कौन सा होता है? दरअसल, कच्चा और पका दोनों ही आम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन आपकी सेहत और जरूरत के हिसाब से इनमें से कौन बेहतर है और किसे किस तरह का आम ज्यादा फायदा करता है। ये जानना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप आसानी से तय कर सकें कि आपको कच्चा आम ख...