रांची, जुलाई 16 -- झारखंड के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 70 सीटें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इससे यहां सीटों की संख्या 180 से बढ़कर 250 हो गई है। इस मंजूरी के साथ ही रिम्स में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस की 250 सीटों पर दाखिला होगा। इस दौरान बताया गया कि रिम्स में पीजी की सीटें भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।पीजी की बढ़ेंगी सीटें यूजी सीटों में वृद्धि को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार और एनएमसी को आवश्यक प्रस्ताव, अनुपालन रिपोर्ट व दस्तावेज भेजे थे। इसी क्रम में प्रथम चरण में एमजीएम जमशेदपुर में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 की गई, दूसरे चरण में रिम्स रांची में सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 कर दी गई है। भविष्...