नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Retail Inflation August: थोक के साथ-साथ खुदरा महंगाई दर में भी उछाल देखने को मिली है। अगस्त के महीने में खुदरा महंगाई दर 4.82 प्रतिशत रही है। जोकि जुलाई की तुलना में अधिक है। खाद्य और तेल की कीमतों में तेजी की वजह से खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। आज 14 सितंबर को सरकार की तरफ से नए आकंड़े जारी किए गए हैं। बता दें, जुलाई के महीने में रिटेल इनफ्लेशन रेट 4.45 प्रतिशत था। यह भी पढ़ें- कंपनी को मिला 1300 करोड़ रुपये का काम, मंगलवार को फोकस में रहेगा शेयर यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: साल में 4 बार बढ़े DA, 25% पर बेसिक पे में मर्जर की मांगRBI के अनुमान से अधिक महंगाई यह लगातार तीसरा महीना है जब खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के 4 प्रतिशत टारगेट से अधिक रहा है। बता दें, भारत की खाद्य महंगाई अगस्त के महीने में 5.52 प्रति...