नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- रेनो इंडिया के लिए सितंबर का महीना सेल के लिहाज काफी एक्साइटिंग रहा। कंपनी ने सितंबर 2026 में 3,399 कारें बेचीं, जो अगस्त में हुई 2,842 यूनिट की सेल से करीब 20 पर्सेंट ज्यादा है। हालांकि, सितंबर 2025 में बेची गई 4,265 यूनिट के मुकाबले इस साल की सेल कंपनी के लिए करीब 20 प्रतिशत कम रही। सितंबर 2026 में सेल में हुई बढ़त के पीछे इसी साल लॉन्च हुई नई डस्टर और ट्राइबर की मार्केट में शानदार डिमांड है। आइए जानते हैं डीटेल।9 महीने में 36.6% बढ़ी सेल मंथली सेल से ज्यादा रेनो के लिए इस साल का अब तक की परफॉर्मेंस ज्यादा जरूरी है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच कंपनी ने टोटल 35,378 कारें बेचीं। जबकि, पिछले साल इसी दौरान 25,886 यूनिट की सेल हुई थी। यानी ईयर-ऑन-ईयर सेल में 36.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस ग्रोथ में नई रेनो डस्टर क...