नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- रेनो (Renault) और निसान (Nissan) भारतीय बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं। दोनों कंपनियों का फोकस आने वाले समय में एसयूवी पर रहने वाला है। इसके तहत रेनो और निसान मिलकर अगले कुछ महीनों में कई नई एसयूवी ला सकती हैं। इनमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी वाली रेनो काइगर, थ्री-रो 7-सीटर SUV, प्लग-इन हाइब्रिड निसान टेरानो और प्रीमियम निसान पैट्रोल जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।फैक्ट्री-फिटेड CNG के साथ आएगी काइगर रेनो काइगर को जल्द ही एक बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलता है, लेकिन अभी यह डीलर-लेवल पर फिट किया जाता है। नए मॉडल में कंपनी फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट दे सकती है। इसका सबसे बड़ा बदलाव नए RGEP प्ले...