नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- मुकेश अंबानी की कंपनी RIL (Reliance Industries) के शेयरों पर सोमवार 2 नवंबर को निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) में अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा दर्ज किया है। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 33.8% बढ़कर Rs.29,550 करोड़ पहुंच गया। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 27.8% की बढ़त के साथ Rs.3,62,268 करोड़ रहा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- महारत्न कंपनी का बड़ा ऐलान, ट्रेडर्स को हर शेयर पर डिविडेंड का मिलेगा तोहफा इस शानदार नतीजे के पीछे कंपनी के O2C (O2COil-to-Chemicals) बिजनेस की मजबूत वापसी और डिजिटल सर्विसेज में लगातार बढ़ोतरी की अहम भूमिका रही। हालांकि, Reliance Retail का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रह...