नई दिल्ली, जून 16 -- Reliance Industries Ltd Share Price: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल का सिलसिला जारी है। आज मंगलवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। इन 4 दिनों में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, ईरान- अमेरिका युद्ध विराम के ऐलान के बाद रिलायंस के शेयरों में तेजी जारी है। बीएसई में आज मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1309.05 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत की उछाल के बाद यह 1333.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं? (Reliance Industries target price) Equirus Securities ने रिलायंस इंडस्ट्...