नई दिल्ली, जून 19 -- Reliance AGM 2026 highlights: मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित किया है। एजीएम में बोलते हुए अंबानी जियो आईपीओ से जुड़ी डीटेल्स के साथ-साथ एआई, रिजल्ट्स आदि के विषय में भी शेयरहोल्डर्स को जानकारी दी।1- सेबी के पास आज रिलायंस करेगा जियो के आईपीओ के लिए आवेदन रिलायंस जियो के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। मुकेश अंबानी ने बताया कि बोर्ड ने जियो प्लेटफॉर्म के DRHP को अप्रूवल दे दिया है। आज 19 जून को सेबी के पास आवेदन किया जाएगा। 10 रुपये के फेस वैल्यू पर कंपनी 27 करोड़ रुपये फ्रेश शेयर जारी करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 33.57 प्रतिशत में से मेटा और गूगल की संयुक्त हिस्सेदारी 17.71 प्रति...