नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- शादीशुदा जिंदगी में प्यार को लेकर हर कपल कहता है कि कुछ सालों बाद प्यार खत्म होने लगता है और फिर बस जिम्मेदारी रह जाती हैं। कपल्स माता-पिता बनकर ड्यूटी करते रहते हैं लेकिन आपस में उनका तालमेल सेट नहीं हो पाता। ऐसे कपल्स को रिलेशनशिप कोच आलोक ने खास टिप्स दिए हैं। उनका कहना है कि प्यार खत्म नहीं होता बस हम जताना छोड़ देते हैं। बच्चों और जिम्मेदारियों में इतना घुस जाते हैं कि भूल जाते हैं हमारे रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई थी। अगर आपकी शादी में भी प्यार खत्म हो रहा है, तो रोजाना सुबह उठकर 8 काम करना शुरू कर दीजिए। इन टिप्स की मदद से आपका रिश्ता फिर से अच्छा होगा और प्यार बना रहेगा।1- स्माइल या हैलो सुबह उठकर एक दूसरे को देखे और प्यार से मुस्कुराते हुए गुड मॉर्निंग या हैलो बोलें। ऐसा करने से आप दोनों को पॉजिटिव फील होगा...