नई दिल्ली, जनवरी 20 -- भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले ही Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Xiaomi इस बार भी मिड-रेंज सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स देने की स्ट्रेटजी पर काम कर रही है। लीक से साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और ड्यूरेबिलिटी सभी मामलों में यूजर्स को दमदार पैकेज देने वाली है। आइए आपको लीक हुई डीटेल्स के बारे में बताते हैं।ऐसे होंगे Redmi Note 15 Pro के स्पेसिफिकेशंस Redmi Note 15 Pro में 6.83-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की बात सामने आई है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया जा सकता है, जबकि 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ...