नई दिल्ली, जून 29 -- सार्वजनिक क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनियों आरईसी लिमिटेड और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) के बोर्ड ने रविवार, 28 जून 2026 को एक ऐतिहासिक मर्जर स्कीम को हरी झंडी दे दी। दोनों कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि यह मर्जर कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 230 से 232 और अन्य लागू प्रावधानों के तहत किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही इन दोनों के जुड़ने से जो वेंचर बनेगा, उसकी कुल लोन बुक 11 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाएगी। हालांकि, अभी इस योजना पर शेयरधारकों, लेनदारों और सभी जरूरी नियामकीय एवं सरकारी प्राधिकरणों की मुहर लगना बाकी है। मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में भी सरकार बहुमत वोटिंग अधिकार और नियंत्रण बनाए रखेगी, यानी नई इकाई भी एक सरकारी कंपनी के रूप में ही काम करती रहेगी।किसकी किसमें कितनी हिस्सेदारी मार्...