नई दिल्ली, जुलाई 1 -- बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Realme ने भारत में अपने realme 16T 5G की कीमत में कटौती का ऐलान कर दिया है। अब यह स्मार्टफोन 1 जुलाई, 2026 से नए ऑफर्स के साथ 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart, realme.com और कंपनी के मेनलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं। realme 16T 5G की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 8000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी इसे '3-Day Powerhouse' कह रही है, यानी नॉर्मल यूजेस में फोन एक बार चार्ज करने के बाद तीन दिनों तक चल सकता है। इसके साथ 45W Fast Charging का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बड़ी बैटरी को कम वक्त में चार्ज किया जा सकता है। ऐसे में यह फोन उन यूजर्स के लिए खास है जो लगातार गेमिंग करते हैं, वीडियो देखत...