नई दिल्ली, मार्च 19 -- स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर Realme ने हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह 5G फोन बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है। Realme ने इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी है। इसके अलावा, फोन में 5G सपोर्ट और नया प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाती है। फोन में ArmorShell प्रोटेक्शन दिया गया है, जो फोन को और ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनाता है। आइए आपको बताते हैं कीमत और डिटेल में फीचर्स: यह भी पढ़ें- 15 मिनट में Out of Stock! AI+ Pulse 2 की आज फिर लग...