नई दिल्ली, मार्च 26 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके साथ ही आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। आईपीएल में भुवनेश्वर 200 विकेट लेने के काफी करीब हैं। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं, तो वह आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में सबकी नजरें दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर होंगी, जो क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जो अब तक किसी तेज गेंदबाज ने नहीं बनाया है। भुवनेश्वर कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले में सिर्फ 2 विकेट ल...