नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच आज आईपीएल 2026 का 11वां मैच खेला जाना है। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टक्कर होगी। आरसीबी डिफेंडिंग चैंपियन है जबकि सीएसके पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। आरसीबी और सीएसके जब भी आमने-सामने होती हैं तो हाई वोल्टेज मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्सुकता रहती है। मैच शुरू होने के बाद फैंस की दीवानगी का अलग ही लेवल देखने को मिलता है लेकिन टॉस पर भी एकटक निगाहें रहती हैं।क्या लगातार आठवीं बार भी दिखेगा ये नजारा? आरसीबी और सीएसके के बीच पिछले सात मैचों में टॉस का गजब संयोग रहा। दरअसल, पिछले सात मैचों से आरसीबी और सीएसके में से जिसने टॉस जीता, उसे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। क्या लगातार आठ...