नई दिल्ली, मार्च 23 -- आईपीएल की शुरुआत के 18 साल बाद 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार अपना पहला खिताब जीता। उससे उत्साहित टीम अब टाइटल को डिफेंड करने के लिए पूरा जोर लगाएगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी वैसे तो कागजों पर बहुत मजबूत है। उसकी सेना दिग्गज बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडरों से सजी हुई है लेकिन अब उम्मीदों का बोझ निश्चित तौर पर दबाव पैदा करेगा जिससे निपटना एक बड़ी चुनौती होगी। आइए देखते हैं आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की मजबूती, कमजोरी, मौके और खतरे का लेखाजोखा।मजबूती विराट कोहली,फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की तिकड़ी आरसीबी की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूत के साथ-साथ विश्वसनीय बनाती है। कोहली जहां हमेशा की तरह ऐंकर का रोल अदा करेंगे, वहीं फिल सॉल्ट पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं। रजत पाटीद...