नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल 2026 में हार की हैट्रिक लगा दी। डीसी को सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी। आरसीबी से करारी हार मिलने पर अक्षर के तोते उड़ गए। उन्हें समझ नहीं आया कि दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड पर क्यों बुरी तरह लड़खड़ा गई। डीसी अरुण जेटली स्टेडियम में 16.3 ओवर में 75 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। डीसी ने पावरप्ले में 13 रन जोड़कर छह विकेट गंवाए। यह आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर है। दिल्ली की ओर से सर्वाधिक रन अभिषेक पोरेल (33 गेंद में 30) के बल्ले से निकले। डेविड मिलर ने 19 और काइल जैमीसन ने 12 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने कातिलाना गेंदबाजी की। हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देक...