नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान की टीम टूर्नामेंट में ये लगातार चौथी जीत है, जबकि बेंगलुरु को जारी सीजन में पहली हार मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी और फिर ध्रुव जुरेल की दमदार पारी की बदौलत 12 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। राजस्थान ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए। 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने दूसरे ओवर में ही सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया। यशस्वी ने 8 गेंद में 13 रन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.