नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- रजत पाटीदार बाएं घुटने की हल्की चोट से उबर चुके हैं और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी है। वह शुक्रवार को कोलकाता में मध्य प्रदेश की टीम से दोबारा जुड़ेंगे और रविवार को होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के तीसरे राउंड के लिए उपलब्ध रहेंगे। पाटीदार एमपी के कप्तान हैं। पिछले चार हफ्तों से वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए थे। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के लिए खेलने के बाद उन्हें लगातार घुटने में दर्द हो रहा था। इसके कारण वह रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच से भी दूर रहे। यह दर्द उन्हें 15 अक्टूबर को पंजाब के ख़िलाफ एमपी के पहले रणजी मैच के दौरान महसूस हुआ था। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार पाटीदार ने 10 दिन का रिहैब प्रोग्राम पूरा किया और सीओई की मेडिकल टीम ने उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.