नई दिल्ली, मई 27 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 254 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 162 रनों पर ढेर हो गई। आरसीबी ने मैच को बड़े अंतर से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, पहली पारी के दौरान ही एक बड़ी उपलब्धि आरसीबी ने अपने नाम कर ली थी। सबसे ज्यादा बार टी20 मैच में 250 से ज्यादा रन बनाने के मामले में आरसीबी ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीम को पीछे छोड़ दिया था। पंजाब किंग्स को भी आरसीबी ने पीछे छोड़ने का काम किया है। प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट, जिसमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट भी शामिल की जाती है, उसमें सबसे ज्यादा बार 250 से ज्यादा रन बनाने के मामले में आरसीबी ने कई टीमों को पीछे छोड़ा है। हालांकि, वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी भारतीय टीम के नाम पर दर्ज है। T20 में सबसे ज्याद...