बेंगलुरु, अप्रैल 19 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाजी कोच और मेंटोर दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम की गेंदबाजी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 175 रनों के मामूली लक्ष्य को प्रतिस्पर्धी बना दिया था, लेकिन डेविड मिलर की आखिरी ओवर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को आईपीएल 2026 मैच में जीत दिला दी। कैपिटल्स ने शनिवार को खेले गए इस मैच को एक गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत लिया था।'कभी ऐसा नहीं लगा कि कुछ रन कम रह गए' कार्तिक के हवाले से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ''हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि हम कुछ रन कम रह गए हैं। हमने कुछ शानदार कैच पकड़े, बेहतरीन फील्डिंग से रन बचाए। हमने 175 रनों को 190 रनों जैसा महसूस कराया, जो कि आप कर सकते हैं।'' फिल साल्ट (38 गेंदों में 63 रन) की आक्रामक पारी से आरसीबी ने चुनौतीपूर्ण पिच...