नई दिल्ली, मार्च 18 -- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। आईपीएल 2026 में जब आरसीबी की टीम उतरेगी तो एक चैंपियन के तौर पर उतरेगी, क्योंकि 2025 का खिताब इसी टीम ने जीता था। हालांकि, आईपीएल के नए सीजन से पहले आरसीबी को एक तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि एक दिग्गज तेज गेंदबाज पहले दो मैचों से बाहर हो सकता है। ये गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड हैं, जो अभी तक चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। जोश हेजलवुड काफी समय से क्रिकेट की दुनिया से दूर हैं। एशेज सीरीज के दौरान उनको चोट लगी थी और अभी तक मैदान पर उन्होंने वापसी नहीं की है। उनके आईपीएल 2026 के पहले सप्ताह तक टीम में लौटने की संभावना नहीं है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 के पहले दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.