नई दिल्ली, मई 22 -- आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे हैं मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना दिए हैं और मेहमान टीम को 256 रनों का टारगेट दिया है। यह भी पढ़ें- विश्व कप से पहले कंगाली में पाकिस्तान की हॉकी टीम, 1000 रुपये में हो रहा गुजारा इस विशाल टारगेट के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इतिहास में अपना नाम और मजबूती से स्थापित कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल की एकमात्र ऐसी टीम है जिसे 6 बार 250 से अधिक का स्कोर बनाया है। इसके अलावा ऐसी कोई भी टीम नहीं है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में 250 से अधिक रनों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने छठवीं बार यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल ...