नई दिल्ली, मई 1 -- गुजरात टाइटन्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बुरी तरह हराया और जीटी ने अपना बदला भी पूरा कर लिया। गुजरात टाइटन्स को इसी सीजन आरसीबी से हार मिली थी और अब रिवर्स मुकाबले में गुजरात ने आरसीबी ने हराकर बदला पूरा कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी को जीटी ने 4 विकेट से हराया। जीटी को इस मैच में जीत क्यों मिली? इसका जवाब गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने दिया है। उन्होंने बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं, बल्कि फील्डिंग को जीत का प्रमुख कारण माना है। शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है, आप जानते हैं, इस तरह के विकेट पर, उनके जैसी टीम को 160 रन से कम पर रोकना बॉलर्स का बहुत बढ़िया काम था।" आज रात की जीत का कारण क्या था? इसके जवाब में शुभमन गिल ने ...