नई दिल्ली, मई 27 -- गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि टीम 12वें-13वें ओवर तक मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन कैच छोड़ने और कमजोर क्षेत्ररक्षण ने मैच का रुख बदल दिया। कप्तान रजत पाटीदार की नौ छक्कों से सजी 93 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को आईपीएल के क्वालीफायर एक में मंगलवार को 92 रन से पीट दिया और लगातार दूसरे साल सीधे फ़ाइनल में जगह बना ली। आरसीबी ने पांच विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद गुजरात को 19.3 ओवर में 162 रन पर निपटा दिया। हालांकि इस हार के बावजूद गुजरात के पास 29 मई को क्वालीफायर दो में फ़ाइनल में पहुंचने का मौका रहेगा, जहां उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर मैच ...