नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम ने एक समय 100 के अंदर ही 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, जिसके बाद कप्तान रजत पाटीदार, रोमारियो शेफर्ड और वेंकटेश अय्यर ने दमदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इस पारी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रजत ने बेंगलुरु की पारी में सबसे ज्यादा रन भी बनाए। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 40 गेंद में 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और इतने ही छक्के लगाए। इस पारी की बदौलत रजत पाटीदार ने टी20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक ...