नई दिल्ली, मई 18 -- डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में साफ कर दिया है कि वह तुक्के में ही पिछले सीजन खिताब नहीं जीते हैं। आरसीबी आईपीएल 2026 प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। रविवार, 17 मई की शाम पंजाब किंग्स को धूल चटाकर उन्होंने सीजन का 9वां मैच जीता और कुल 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। अब आरसीबी की नजरें टॉप-2 में फिनिश करने पर होगी, ताकि उनके लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने के चांसेस बढ़ सके। अभी आरसीबी को लीग स्टेज का आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। अगर आरसीबी यह मैच भी जीतती है तो उनके 20 अंक हो जाएंगे और टॉप-2 में भी उनकी जगह पक्की हो जाएगी। आईए जानते हैं आईपीएल 2026 में आरसीबी की सफलता का राज- यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में कितना पिछड़े क्लासेन-अभिषेक? वैभव स...