नई दिल्ली, मार्च 25 -- यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की क्रिकेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की बिक्री का सौदा लगभग दो अरब डॉलर (18,776 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, इसमें महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए 540 करोड़ रुपये का भुगतान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को दिया जाने वाला पांच प्रतिशत कमीशन भी शामिल है। यूएसएल ने मंगलवार को अपनी शत-प्रतिशत हिस्सेदारी एक निवेशक समूह को 1.78 अरब डॉलर (16,660 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में बेचने की घोषणा की थी।डील में RCB की पुरुष-महिला टीम शामिल डील में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमों को शामिल किया गया है। इस खरीदार समूह में आदित्य बिड़ला समूह, द टाइम्स ऑफ इंडिया समूह, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.