नई दिल्ली, मार्च 19 -- RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने को हैं। जैसे-जैसे रिजल्ट की तारीख और समय करीब आ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों और उनके अभिभावकों के दिलों की धड़कनें तेज होना लाजमी है। 10वीं का यह मुकाम सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि यह किसी भी विद्यार्थी के जीवन का वह पहला बड़ा पड़ाव है, जो उसके भविष्य की दिशा और करियर के रास्तों को तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है। अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट वाले दिन छात्र घबराहट में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें बेवजह मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। इस डिजिटल दौर में तकनीकी खामियां भी आपके सब्र का इम्तिहान ले सकती हैं। इसलिए, नतीजों के ऐलान से पहले खुद को मानसिक और तकनीकी रूप से...