नई दिल्ली, मार्च 31 -- rbse 12th arts 2026 out: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही तीनों स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स् का रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ साथ आंकड़े भी जारी किए गए। रिजल्ट आते ही हर छात्र के मन में एक सवाल जरूर उठता है, आखिर इस बार सबसे कठिन विषय कौन सा रहा? राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स 2026 के आंकड़ों ने इस सवाल का साफ जवाब दे दिया है। जहां लगभग हर विषय में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं कुछ सब्जेक्ट ऐसे भी रहे जिन्होंने छात्रों की राह थोड़ी मुश्किल बना दी। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस बार असली चुनौती किन विषयों ने पेश की।सबसे कठिन विषय बना फूड प्रोसेसिंग अगर सबसे कम पास प्रतिशत की बात करें, तो फूड प्रोसेसिंग इस बार सबसे कठिन विषय साबित हुआ। इस विषय में केवल 84.77...