नई दिल्ली, मार्च 13 -- RBSE 10th Result 2026 , rajeduboard.rajasthan.gov.in : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बहुत जल्द rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हो गई थी। अब कॉपी चेकिंग का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board 10th Result 2026) काफी पहले जारी होगा। इस बार 10वीं का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने की संभावना है। ऐसे में कुछ दिनों में 10 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल अगले साल से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित होगी। पहली परीक्षा फरवरी और दूसरी परीक्षा मई में होगी। शासन सत्र को समय पर शुरू कराना चाहता है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की मं...