नई दिल्ली, फरवरी 20 -- RBI Grade B Phase II Result 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड B (DR) परीक्षा के अंतर्गत DSIM (सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन विभाग) स्ट्रीम के लिए फेज-II का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 7 दिसंबर 2025 को आयोजित इस मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपने चयन की स्थिति देख सकते हैं।रिजल्ट कैसे चेक करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड) उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं। 2. होमपेज के नीचे दिए गए 'Opportunities@RBI' सेक्शन पर क्लिक करें। 3. इसके बाद 'Current Vacancies' में जाकर 'Results' टैब पर क्लिक करें। 4. वहां आपको 'Phase-II Result for Recruitment of Officers in Grade '...