नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- RBI Grade B Recruitment 2026 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ग्रेड-बी ऑफिसर के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया rbi.org.in व Opportunities.rbi.org.in पर आज 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 है। रिक्त पदों में ग्रेड बी ऑफिसर जनरल की 40, ग्रेड बी ऑफिसर डीईपीआर की 10 और ग्रेड बी ऑफिसर डीआर डीएसआईएम की 10 वैकेंसी हैं। करियर एक्सपर्ट्स का कहना है कि आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा करियर विकल्प या बैकअप हो सकता है जो यूपीएसससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा आवेदन करते हैं लेकिन सिर्फ 900 से हजार बच्चों का ही चयन हो पाता है। करियर एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी का यूपीएस...