नई दिल्ली, मई 22 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 623वीं बैठक में डिविडेंड भुगतान का निर्णय लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की। बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 में यह डिविडेंड 2.69 लाख करोड़ रुपये था जो 2023-24 के मुकाबले 27.4 प्रतिशत अधिक था। इससे पहले, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये और 2022-23 के लिए 87,416 करोड़ रुपये सरकार को ट्रांसफर किए थे। यह भी पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 5 दिन तक बंद रहेगा बैंक! आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में जोखिम प्रावधान और वैधानिक फंड में ट्रांसफर से पहले आय 3,95,972.10 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में य...